Breaking












Jan 4, 2023

पिछले बारह वर्षों में जनवरी में सबसे अधिक ठंड का रिकॉर्ड टूटा, गर्मी देने वाले उपकरणों की मांग बेतहाशा बढ़ी।

नए वर्ष में उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के तकरीबन 35 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, ख़राब मौसम के कारण से प्रदेश सरकार की तरफ से अधिकांश जनपदों में इंटरमीडिएट तक के स्कूल को 7 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।

पिछले बारह वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जहां एक ओर मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में कोहरा छाया रहा। तो वहीं, कई जिलों में बर्फीली हवाएं चली। दिन का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस बस्ती में रिकॉर्ड किया गया। सबसे सर्द रात कानपुर की रही। यहां पर 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बढ़ती ठंड के मद्देनजर गर्मी देने वाले उपकरण जैसे हीटर ब्लोअर की मांग बेतहाशा बढ़ गई हैं। लोग ठंड से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्पों को अपना रहे हैं 

No comments: