Breaking





Jan 27, 2023

पिटाई से आक्रोशित पत्नी ने दांत से पति की जीभ काट डाली, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया।

लखनऊ ठाकुरगंज कोतवाली के राधाग्राम इलाके में एक पत्नी ने घरेलू विवाद में पति की चीभ दांत से काट ली। युवक की जीभ काटने से लहूलुहान हो गया। पति के परिवार वालों  ने युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि राधाग्राम कालोनी निवासी सलमा का निकाह तीन साल पहले तकिया निवासी मुन्ना से हुआ था। एक साल से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा है इसलिए दोनों अलग- अलग रह रहे हैं। वहीं दोनों बच्चे अपने पिता मुन्ना के साथ रह रहे हैं। पत्नी का कहना है कि ससुरालियों ने उससे बच्चे छीन लिया है और मिलने पर भी बंदिशें लगाते हैं 

गुरुवार को सलमा अपने बच्चों से मिलने पहुंची थी। इस बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान पति मुन्ना ने सलमा की पिटाई कर दी।
पिटाई से आक्रोशित सलमा ने मुन्ना की जीभ दांत से काट ली। चीख पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग एकत्रित हो गए।
उन्होंने ने दोनों को अलग कर घायल मुन्ना को पास के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। वहीं, सलमा के खिलाफ पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है 

No comments: