Breaking






Jan 7, 2023

पूर्व विधायक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ छोड़ी सपा:बस्ती

बस्ती। में पूर्व विधायक एवं योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष रह चुके राम ललित चौधरी ने आज  शनिवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर सुभासपा का दामन थाम लिया। करीब 4 दशक से समाजवादी पार्टी से जुड़कर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके राम ललित चौधरी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के समक्ष पार्टी में शामिल हुए।    

         उनके साथ जगराम चौधरी, सुभाष चौधरी, राकेश चौधरी, मेहीलाल, संजय, रामयज्ञ, रामप्रकाया गौतम, ज्ञानदास, पंकज चौधरी, लालजी वर्मा, बाबूराम वर्मा, रामप्रताप चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, चन्द्रभान चौधरी, रामप्रीत चौधरी, विकास पटेल सहित सैकड़ों लोगों ने सुभासपा की सदस्‍यता ली।

बोले- सपा में पुराने लोगों की कद्र नहीं
पार्टी ज्वाइन करने के तत्काल बाद ओम प्रकाश राजभर ने उन्‍हें सुभासपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। सपा छोड़ सुभासपा में शामिल हुए राम ललित चौधरी ने कहा कि पुराने लोगों की समाजवादी पार्टी में कद्र नहीं है। मुलायम सिंह यादव के जाने के बाद पुराने नेताओं का सम्मान करने की पार्टी की परिपाटी नहीं रही और पार्टी में समाजवाद खत्म हो गया है।

यह लोग रहे मौजूद। 

यह लोग रहे मौजूद
उन्होंने कहा कि सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर संघर्षशील व्यक्तित्व के नेता हैं, वे जिस तरह से दबे कुचले, पिछड़ों की लड़ाई लड़ते हैं उनका कोई जोड़ नहीं है। इस दौरान महादेवा विधायक दूधराम, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष, बृजभूषण मिश्रा, जिलाध्यक्ष अमन राजभर, पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध, महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल, राहुल निषाद, फूलचंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राजभर, राजेश राजभर, अवधराम चौधरी, शेषनरायन त्रिपाठी, सतेन्द्र शुक्ला, अिंबका राजभर, रामसहाय राजभर, अर्जुन राजभर, जोगिन्दर राजभर, मा. इस्माइल, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।    


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट


No comments: