Jan 20, 2023

अपडेट - खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा

अपडेट - खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा,72घण्टे में बड़ी कार्यवाही



नई दिल्ली - बुधवार को एकाएक खेल जगत में आया उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है,कल खिलाड़ियों की टीम ने खेल मंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा जिसके बाद मंत्रालय ने कुश्ती संघ में नए कोच और भिजियो की नियुक्ति के साथ ही लखनऊ में संचालित प्रशिक्षण केंद्र को दिल्ली में शिफ्ट करने का निर्देश जारी कर दिया। और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से 24घण्टे ने त्याग पत्र देने को कह दिया। सूत्रों की मानें तो कुश्ती संघ अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मामले में अगले 72घंटे में बड़ी कार्यवाही हो सकती है।

 खबर सूत्रों के हवाले से

No comments: