Breaking






Jan 12, 2023

सरयू डिग्री कालेज में मनाया गया विवेकानंद का जन्मोत्सव




करनैलगंज/गोण्डा - गुरुवार को युवा दिवस व स्वामी विवेकानन्द जी के जयंती शुभ अवसर पर सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना ( NSS  ) यूनिट के तत्वाधान मे आयोजित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने व संचालन स.प्राध्यापक मार्शल स्टालिन ने किया।महाविद्यालय के  प्राचार्य व महाविद्यालय के व्यस्थापक् अशोक सिंह   ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करकें गोष्ठी का शुभारम्भ किया। आज के मुख्य अतिथि आर एस एस के वरिष्ठ प्रवक्ता व के एल इंटर  कॉलेज के रिटायर्ड प्रवक्ता गणेश तिवारी व आर एस एस के  शारीरिक शाखा प्रभारी जगदीश्वर मिश्र उपस्थिति रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्राचार्य् ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम मे बी.एड विभाग से त्रिपुरारी दुबे ने यौवन मनुष्य में एक असीमित ऊर्जा के भंडार जैसा होता है जिसके सहारे मनुष्य और समाज उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है। भारत का मंगल मिशन भारत की इसी युवा सोच और उसके युवा जज्बे को दिखाता है। ऐसा सिर्फ एक बार नहीं हुआ है कई बार भारत ने ऐसे साहसिक कामों को अंजाम दिया है जिसे देखकर विश्व ने दांतो तले अंगुलियां दबाई है। भारतीय इतिहास ऐसे युवाओं के कार्यों से भरा पड़ा है, जिन्होंने अपने संकल्प शक्ति के माध्यम से इतिहास को पूर्णतः बदल दिया। इस अवसर पर डॉ संजय सिंह, डॉ दीपक श्रीवास्तव एन सी सी, एन.एस.एस प्रभारी श्रीमती ममता मिश्रा व,विजय यादव , जगन्नाथ तिवारी,अमित सिंह, शैलेन्द्र बहादुर सिंह,शिव कुमार मौर्य, स्वामी नाथ चौधरी, बृजेश सिंह ,राहुल श्रीवास्तव,आशीष सिंह  व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।  एनसीसी , एनएसएस के छात्रों ने भी अपने विचार रखे। आदित्य श्रीवास्तव,अलका तिवारी, सिद्धार्थ, निवेदिता सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments: