Breaking





Jan 9, 2023

सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी ने चिलवरिया बाजार में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण :

सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी ने चिलवरिया  बाजार में जरूरतमंदों को  किया कंबल वितरण :

बहराइच :आज दिनांक 9 जनवरी 2023 को सदर विधानसभा बहराइच के अन्तर्गत चिलवरिया बाजार में जरूरतमंदों  को कम्बल  वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी ने स्वयं इस भीषण ठंड में लोगों को कंबल प्रदान किए। सदर विधायक जी ने ग्राम वासियों से संवाद भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहाँ अभी तक जरूरतमंदों को कंबल प्राप्त न हो सके हो उन्हें अतिशीघ्र व्यवस्था कर कंबल तथा अलाव की व्यवस्था अवश्य प्रदान कराएं। इस कम्बल  वितरण कार्यक्रम में चिलवरिया  एवं  उन्नैसा  की अधिक से अधिक महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे जिन्होंने कंबल प्राप्त कर मोदी जी एवं योगी जी की भरपूर प्रशंसा करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।  कार्यक्रम के इस अवसर पर सदर एस डी एम श्री सुभाष सिंह धामी जी, नायब तहसीलदार श्री मनीष कुमार जी, संबंधित लेखपाल के साथ ही भाजपा नगर महामंत्री श्री अजय जायसवाल जी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी  श्रीमती ममता जायसवाल जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  श्री  ज्ञानेंद्र शर्मा ज्ञानी जी, महामंत्री श्री  अखिलेश यादव गोले जी, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सिंह जी, नगर अध्यक्ष श्री  अर्पित श्रीवास्तव जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री  तौसीफ अहमद जी, श्री  विकास धोनी जी, श्री गौरव तिवारी जी,श्री आयुष जयसवाल जी, श्री मुन्नू लाल वर्मा जी सहित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments: