Breaking






Jan 3, 2023

प्रयागराज माघ मेले के लिए संचालित होंगी 35 रोडवेज बसें

बस्ती। परिवहन निगम बस्‍ती डिपो ने माघ मेले में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारी शुरू की है। 6 जनवरी से 18 फरवरी तक बस्‍ती रोडवेज डिपो की 35 बसे संचालित होंगी। यह बसें नियमित संचालित होकर स्‍नानार्थियों को सेवा उपलब्‍ध कराएंगी।    


         बता दें कि जिले से बड़ी संख्या में स्नानार्थी प्रयागराज माघ मेले में जाते हैं। जिनके लिए बडी संख्‍या में बसों की जरूरत होती है। पिछले वर्षों के माघ मेलों में बड़ी संख्या में स्नानार्थी ट्रैक्टर-ट्राली का सहारा लेते थे, लेकिन इस बार इन जानलेवा वाहनों पर प्रतिबंध के कारण निगम मुख्यालय ने बसों की अधिक से अधिक उपलब्धता पर जोर दिया है। बस्ती डिपो की 35 बसों को तैयार कर 6 जनवरी से 18 फरवरी तक सेवा देने का निर्देश दिया है। इसके लिए वर्कशॉप में सीनियर फोरमैन चंद्रभान भाष्कर, राजेश मिश्र ने बसों को दुरूस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।   

बसों पर होंगे दो-दो चालक
परिवहन निगम मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार सभी बसों पर डबल क्रू यानी कि दो-दो चालक, परिचालक ड्यूटी करेंगे। सभी बसें प्रयागराज के झूंसी स्थित अस्थायी पार्किंग तक सेवा देंगी। इन बसों के लिए डीजल व मोबिल आयल समेत आवश्यक पुर्जों व पार्ट्स का इंतजाम किया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था में कोई विघ्न न पड़े। अन्य रूटों पर आवागमन बाधित न हो इसके लिए सभी अनुबंधित बसों, शेष निगम की बसों को भी चाक-चौबंद रहने का निर्देश जारी किया गया है।  

पर्वों को देखते हुए लिया गया फैसला
एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 21 जनवरी को मौनी अमावस्या, 26 जनवरी को बसंत पंचमी, 5 फरवरी को माघी पूर्णिमा, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर माघ मेले में स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ती है। इसलिए इन पर्वों को देखते हुए पूरी तैयारी की जा रही है।   

         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: