Dec 13, 2022

पुलिस टीम पर फायरिंग,अपहरण कर भाग रहे बदमाशो से हुई मुठभेड़

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना छपिया पुलिस रात्रिगस्त में रवाना थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मनकापुर से मसकनवा जाने वाली रोड से कुछ बदमाश एक व्यक्ति का अपहरण कर बैैगनार कार से ले जा रहे है। सूचना पर पुलिस बल द्वारा बेतवा मोड के पास बदमाशो को घेरने का प्रयास किया गया तो बदमाशो द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया साथ ही 03 अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति उमेश कुमार मिश्र को सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी द्वारा अपहृत उमेश कुमार मिश्र से पूर्व में 03 लाख रूपये लिए गए थे। अभियुक्त लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी अपने साथी अभियुक्तों के साथ उमेश कुमार मिश्र का जान से मारने की नियत से अपहरण किया गया था। जिससे पैसे न देने पडे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें निरन्तर प्रयासरत है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01.लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी पुत्र कमलापति तिवारी नि0 ग्राम बैजलपुर सिंगार नारी थाना परशुररामपुर जनपद बस्ती।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-383/22, धारा 394,411,364,307,34 भादवि व 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 01 अदद बैगनार कार।
02. 01 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस।
03. 1700 रू0 नगद।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्र0नि0 छपिया प्रमोद कुमार सिंह मय टीम

No comments: