Dec 13, 2022

द फॉरेस्ट रिसॉर्ट का भव्य उद्घाटन 15 को कतर्नियाघाट आने वाले पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी स्टे की सुविधा


 बहराइच। कतर्नियाघाट घूमने वाले पर्यटक अब लग्जरी स्टे का आनन्द उठा सकेगे। जिसके लिए जंगल में रिसार्ट बनकर तैयार हो चुका है। गुरूवार 15 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव सिंह औलख इसका उद्घाटन करेगे। अभी तक पर्यटकों को केवल वन विभाग के विश्राम गृह का ही सहारा रहता था। जो कभी-कभी न उपलब्ध हो पाने के कारण पर्यटकों को निराशा हाथ लगती थी। पर अब सुजौली के कारीकोट निवासी स्व.रेशम सिंह की पुत्री रंजीता कौर द्वारा फारेस्ट रिसार्ट का निर्माण कराया गया। रिसार्ट में पर्यटकों के लिए आधुनिक होम स्टे के अलावा तरह-तरह की अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। रंजीता कौर ने बताया कि रिसार्ट में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुख सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

No comments: