Dec 11, 2022

जीएसटी के डर से आज भी कस्बे में मची अफरा-तफरी,पूरे दिन अधिकारियों की खौफ

जीएसटी का लाभ बताने वालों की भी दुकानें बंद, कस्बे में मचा हड़कंप 
आज भी शामली जिले के नगर पंचायत कस्बों में जीएसटी का शोर 

आज रविवार को भी कस्बे के बाजारों में जीएसटी का जमकर शोर-शराबा रहा, जिसकी वजह से बाजार कई घंटों तक बंद रहे जीएसटी टीम के खौफ से कस्बे के दुकानदारों ने अपने अपने प्रतिष्ठान,अफवाह के चलते दुकानें बंद रखें,लेकिन आज जीएसटी के कोई अधिकारी कस्बे में नहीं आए।कस्बा व देहात के लोगों को बाजार बंद होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कस्बे में रविवार को जीएसटी अफसर की आने की अफवाह जैसे फैली वैसे वैसे दुकानदारों ने अपना-अपना शटर बंद करके इधर-उधर खड़े,व इधर उधर घूमते दिखाई दिए, कस्बे के दुकानदार जीएसटी जांच से इतना भयभीत रहे, जैसे कोई बड़ा तूफान आने वाला हो,और बाजार में सन्नाटा फैला रहा, कई दुकानदार ने तो आज पूरा दिन दुकान ना खोल कर इधर-उधर घूमते दिखाई दिया,
बाजार में पूरे दिन जीएसटी अधिकारियों का चर्चा बना रहा।

No comments: