हालांकि घटना के 6 घंटे के अंदर ही पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश पकड़े गए। दोनों के पैर में गोली लगी है।घटना शनिवार शाम 4:55 बजे की है। 6 बजे तक रिया का बदमाशों से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 घंटे में ही दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। देर रात करीब 12 बजे लालकुर्ती पुलिस का बदमाशों के साथ बूचरी रोड पर आमना-सामना हुआ। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग की और भागने लगे। क्रॉस फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश सचिन और शिवम सोनी घायल हो गए हैं।
आपने अभी एक दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सुना होगा जिसमें वह कह रहे कि इस चौराहे पर यदि कोई गुंडा मवाली मां बहनों को परेशान करेगा तो अगले चौराहे पर पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी और ठीक वैसा ही काम उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज जवानों ने कर दिखाया घटना के महज़ छः घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधियों का एनकाउंटर करके गिरफ्तार कर लिया है उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक छात्रा बदमाशों से भिड़ गई। बाइक से आए दो बदमाश छात्रा की दादी के कान का कुंडल नोंच कर भाग रहे थे। बदमाशों को छात्रा रिया ने बाइक से खींचकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद वह दोनों बदमाशों से भिड़ गई। हालांकि वे कुंडल लेकर भागने में कामयाब रहे।
No comments:
Post a Comment