Dec 12, 2022

बस्ती में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन

बस्ती । के हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हर्रैया के प्रांगण में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया गया। जिसकी अध्‍यक्षता केन्द्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य और संस्था के अध्यक्ष एमडी ओझा ने की। साथ ही यहां डी फार्मा के 66 छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया।  

          भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि आप सब अपने माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दीजिए। विधायक अजय सिंह ने कहा कि वास्तविक शिक्षा हमें विद्यालय से ही मिलती है और वास्तविक शिक्षा देने वाला हमारा गुरू होता है। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण व सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। सेवानिवृत्त शिक्षक हरिनाथ पाण्डेय ने कहा कि सरकार की इस तरह की योजना बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि यह लैब निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य के लिए लाभदायक है।  

नीति आयोग ने प्रदान किया लैब
विद्यालय के निदेशक मो. शहजाद, दिवाकर रंजन ओझा ने बताया कि यह लैब भारत सरकार की संस्था नीति आयोग द्वारा प्रदान किया गया है। यह पूर्वांचल की पहली अल्पसंख्यक संस्था है। जिसको यह लैब मिला है। लैब के संचालक इंजीनियर आशीष गुप्ता ने बताया कि इस लैब के माध्यम से ड्रोन, रोबो कार, स्मार्ट डस्टबिन, थ्रीडी प्रिंटर द्वारा आकृति निर्माण, रडार सिस्टम और स्मार्ट ब्लाईंड स्टिक आदि बनाई गई हैं। इसका उद्देश्य बच्चों में नवाचार को बढ़ाकर भविष्य में रोजगार से जोड़ना है।   

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान प्रबन्धक अब्दुल रब, विवेक कान्त पाण्डेय, केएन वर्मा, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अंगद वर्मा, प्रेम शंकर ओझा, राम चरण चौधरी, आलम चौधरी, मानस भूषण राम त्रिपाठी, सुधांशु, राजा पाण्डेय, अर्जुन सिंह, रवीस कुमार, सूबेदार पाण्डेय, नन्दलाल गुप्ता, अनुज गुप्ता, रामसागर, राम मणि शुक्ल, शमशाद, मो. नईम, फैयाज अहमद आदि उपस्थित रहे।   

         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: