Dec 28, 2022

उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा साहब छात्रा को लेकर फरार, एसपी ने किया निलंबित, मुकदमा दर्ज पुलिस तलाश में जुटी।

उन्नाव की रहने वाली एक लड़की को लखीमपुर में नियुक्त सब इंस्पेक्ट जगेन्द्र सिंह बहला फुसला कर भगा ले गया। लड़की जब घर नहीं लौटी तो पिता ने कृष्णानगर कोतवाली में उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उपनिरीक्षक की लोकेशन मेंहदीपुर बालाजी में ट्रेस की गई है । पुलिस का एक दल वहां के लिए रवाना दिया गया है । उधर, पुलिस उपायुक्त ने लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक को जगेन्द्र के निलम्बन की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा है।

लखनऊ के कृष्णानगर के बारह बिरवा (अवध चौराहा) में किराए पर  कमरा लेकर पढ़ने वाली इस छात्रा के पिता ने एफआईआर में लिखाया है कि उनकी बेटी पढ़ने के लखनऊ में रहती थी। नौ दिसम्बर को वह उन्नाव घर आई थी। 12 दिसम्बर को वह यह कहकर लखनऊ गई कि उसे कमरा खाली करना है। इसके बाद से उसका कुछ अता पता नहीं चल पाया। वह लखनऊ आए तो बेटी की सहेलियों से पता चला कि जगेन्द्र सिंह नाम का एक युवक उसे अपने साथ ले गया है । जगेन्द्र को फोन किया तो उसने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि जगेन्द्र सब इंस्पेक्टर है और लखीमपुर में उसकी तैनाती है। सर्विलांस से उसके राजस्थान के दौसा के मेंहदीपुर बालाजी में होने का पता चला है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जायेगा |

No comments: