Dec 28, 2022

सांसद कैसरगंज से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल, सौंपा 16सूत्रीय ज्ञापन

सांसद कैसरगंज से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल, सौंपा 16सूत्रीय ज्ञापन

आर के मिश्रा
गोण्डा।।जनपद गोण्डा के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का 100 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष आनद कुमार त्रिपाठी और मंत्री विजय नारायण पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह के पैत्रक निवास स्थान विश्नोहरपुर नवाबगंज स्थित निज आवास पर पहुंचकर मुलाकात करते हुए शिक्षकों की समस्याओ का 16 सूत्रीय ज्ञापन सौपते हुये समस्या के निस्तारण कराने की मांग की है।
        शिक्षको द्वारा इस सोलह सूत्रीय मांगो में "2022-23 में निःशुल्क किताबों का वितरण अब तक नहीं हो पाया है पूरी संख्या में किताबों की आपूर्ति अविलम्ब कराना,पिछले कई सालो से प्रोनन्ति नहीं होने के कारण वारिष्ठता सूची जारी कर रिक्त पदो को प्रोनन्ति से भरना,सत्यापन के अभाव में शिक्षको के बाधित वेतन को निर्गत कराने,800 शिक्षकों के जी0पी0एफ0 में जमा धनराशि सार्वजनिक कर उसकी पासबुक शिक्षकों को दिलाने तथा विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर डालना,2005 से 2022 तक के सभी पात्र शिक्षको को प्रोनन्ति वेतनमान दिलाये जाने,अवकाश अवधि में कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिलाये जाने,चाइल्ड केयर लीव में व्याप्त अनियमितता, शिक्षको और बी0एस0ए0 आफिस में कार्यरत जिम्मेदारो के लिये सिटीजन चार्टर लागू करने, शिक्षको को विद्यालयों में अपने खर्चे से विद्युत् कनेक्शन कराने के लिये मजबूर करना और फिर उस पैसे का विभाग से भुगतान न होने की समस्या का समाधान कराने की मांग शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा करते हुए इन विभिन्न विन्दुओं पर प्रभावी कार्यवाही करने की मांग शामिल है।
   इस दौरान उक्त प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक इंद्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रकाश तिवारी,वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद शर्मा, नन्द कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, जगन्नाथ सिंह, राजमगल पाण्डेय, ऋषि तिवारी, नागेंद्र पाण्डेय समेत अन्य तमाम शिक्षक बन्धु शामिल रहे।

No comments: