Dec 28, 2022

जंहगिरवा क्रासिंग पर दो एक्सीडेंट : घने कोहरे के कारण ट्रेलर से टकराया ट्रॅक




करनैलगंज/गोण्डा - शीत लहर और घने कोहरे की वजह से एक ट्रेलर से ट्रक टकरा गया जिसमें ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना करनैलगंज - लखनऊ हाइवे स्थित जंहगिरवा रेलवे क्रासिंग पर  उस वक्त हुई जब कोहरे में अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर और ट्रक आपस में टकरा गए जिससे ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतना जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ गया। कुशल बस इतनी थी कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात्रि में ही एक रोडवेज और कार में टक्कर हो गई लेकिन किसी का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 

No comments: