Dec 19, 2022

ब्रेकिंग - पूर्व मंत्री पंडित सिंह गोलीकाण्ड में कोर्ट का बड़ा फैसला




गोण्डा - आज से 29 वर्ष पहले वर्ष 1993 में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के ऊपर किए गए जानलेवा हमले में आज अदालत का बड़ा फैसला आया है। पंडित सिंह पर उनके पैतृक आवास बल्लीपुर में सुबह के वक्त बदमासो ने गोली चलाई थी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिन्हे तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने हैलीकाप्टर द्वारा लखनऊ बुलाकर इलाज कराया गया था। मामले में सांसद बृज भूषण शरण सिंह समेत चार लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिलहाल अब पूर्व मंत्री पंडित सिंह का निधन हो चुका है। उक्त मामले में आज एफटीसी नवीन जस्टिस जितेंद्र गुप्ता की कोर्ट ने सांसद बृजभूषण शरण समेत चारो आरोपियों को बरी कर दिया है। जिसमे एक आरोपी देवदत्त सिंह का निधन हो चुका है।

No comments: