अभियुक्त के पास से साढ़े तीन लाख रुपये की लागत का 12 बैटरी, एक बाइक, 3 हजार रुपया नगदी बरामद किया है। उक्त अभियुक्त के खिलाफ कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है।
प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि जनपद सिद्धार्थ नगर के बर्डपुर वार्ड न ग्यारह निवासी जलाल अहमद पुत्र अखलाल अहमद को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर पुल के नीचे आमी नदी के किनारे झुरमुट में प्लास्टिक के बोरे में बा12 अदद टावर की बैटरी बरामद हुई है। आरोपी ने बताया कि वह राशिद, टिपू निवासी बनके गांव तथा सफी मोहम्मद व अब्दुल हक मिलकर टावर की बैटरी चुराते हैं। अपाची बाइक राशिद ने चलने के लिए दिया है ।
बैटरी के बारे में पूछने पर बताया कि 20 दिन पहले हम लोगों ने रुधौली बखिरा रोड के किनारे टावर से 22 बैटरी की चोरी रात में किये थे । उसके बाद बांसी बेलौहा रोड पर टावर से रात में 22 बैटरी चोरी किये थे । उसके बाद महोखवा तिलौली रोड पर पोखरे के किनारे गन्ने के पास छह दिन पहले रात में टावर से बाइस बैटरी की चोरी किये थे। आरोपी के खिलाफ थाना रुधौली, वाल्टरगंज, थाना सोनहा, थाना नगर तथा बांसी सिद्वार्थ नगर में बैटरी चोरी के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र , प्रभारी स्वाट टीम एसआई उमाशंकर त्रिपाठी, एसआई राजेन्द्र यादव,कांस राजन गौड़, कांस अंकित राय, कांस जनार्दन सर्विलांस टीम, कांस धर्मेन्द्र कुमार, कांस धीरज यादव, कांस अरविन्द यादव, कांस किशन सिंह, कांस रमेश कुमार स्वाट टीम जनपद बस्ती ।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment