बहराइच। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने चार थाना प्रभारियों व पांच चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। साइवर क्राइम इनवेस्टीगेशन सेल निरीक्षक हेमन्त कुमार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा, प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया इन्द्रजीत यादव को साइवर क्राइम इनवेस्टीगेशन सेल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा शमशेर बहादुर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया, प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ मनोज कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना मटेरा, प्रभारी निरीक्षक थाना मटेरा रामदवन मौर्या को प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं चौकी प्रभारी टिकोरामोड अमित प्रकाश को चौकी प्रभारी गंभीरवा, चौकी प्रभारी ंगंभीरवा अमितेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी टिकोरामोड, चौकी प्रभारी बख्शीपुरा दीवान असलम खान को चौकी प्रभारी भग्गडवा, चौकी प्रभारी भग्गडवा नेपाल सिंह को चौकी प्रभारी बख्शीपुरा थाना दरगाह शरीफ, चौकी प्रभारी सीतापुर गांव विजय कुमार चौधरी को चौकी प्रभारी बाबागंज बनाया गया है।
Dec 10, 2022
चार थाना व पांच चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment