Nov 12, 2022

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र हुए पुरस्कृत नगर क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालयों के बच्चो की आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता


बहराइच, शनिवार को जनपद के नगर क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलाम अली पूरा प्रथम के परिसर में वार्षिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगर अंतर्गत सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, ऊंची तथा लंबी कूद, गोला फेंक समेत कई प्रतिस्पर्धाओं में छात्रों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। विजेता छात्रों को प्रतियोगिता के आयोजक नगर शिक्षा अधिकारी महेंद्र ने स्टेशनरी नगद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित एआरपी जितेंद्र, आशीष, भावेश, संदीप, तथा विशाल सहित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष सैयद सुरूर अख्तर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संरक्षक मुश्ताक अली, आमेर एहतेशाम, मो तारिक, महेंद्र सिंह , एवम नगर क्षेत्र के तमाम शिक्षक छात्रों की हौसला अफजाई के लिए उपस्थित रहे।

No comments: