Nov 12, 2022

इरशाद पर लगा एनडीपीएस, अवैध हेरोईन बरामद, भेजे गए जेल

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सर्कुलर रोड के पास से अभियुक्त इरशाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. इरशाद पुत्र मोहम्मद शफी निवासी न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोंण्डा। 
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-812/22, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 06 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन।

गिरफ्तार कर्ता
01. उ0नि0 जितेंद्र कुमार मय टीम।

No comments: