बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में घने वनों, नदियों, सुन्दर मनोहारी वनों व वन्य जीवों के बीच जनपद के दूरस्थ राजस्व ग्राम भरथापुर जहॉ पर बाढ़ के पश्चात पहुॅच पानी और भी दुरूह व दुर्गम था। जिलाधिकारी कतर्नियाघाट घडि़याल सेन्टर पहुॅच कर पहले नाव पर सवार होकर गेरूवा नदी के उस पार पहुॅच कर ट्रांस गेरूआ क्षेत्र में प्रायः हाथी, गैंडा व बाघ बाहुल्य जंगल में लगभग डेढ कि.मी.साइकिल पर सवार होकर, फिर पैदल चलकर जिले के दूरस्थ बाढ़ ग्राम भरथा पहुंचे। डीएम अपने अन्य अधिकारियों के साथ साइकिल पर बाढ़ पीडितों के लिए राशन किट व आयुष किट ले गए। जो बाढ़ पीडि़तों को वितरित किया। जिसके बाद उनका कुशल क्षेम पूछा।
No comments:
Post a Comment