Nov 26, 2022

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे संविधान दिवस का आयोजन किया गया

संविधान दिवस पर महापुरुषों को किया गया नमन 


बौंडी/बहराइच- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर जगन्नाथ यादव जी के निर्देशन में विकास खंड फखरपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे संविधान दिवस का आयोजन किया गया । इसी क्रम में बौंडी के प्राथमिक विद्यालय साईगांव एवं पूर्व प्राथमिक विद्यालय साईगांव में संविधान दिवस आयोजित किया गया । प्रधानाध्यापक साकेत भूषण तिवारी द्वारा संविधान की प्रस्तावना के बारे में बताया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को भावपूर्ण ढंग से याद किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । शिक्षक बृजराज सिंह ने बाल अधिकार पर छात्रों एवं उपस्थित अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दिया और अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित स्कूल समय से भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता मे विजेता छात्र छात्राओं को साकेत भूषण तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शिक्षिका विभा देवी लालचंद सोनी हेम ऋतु वर्मा बृजराज सिंह प्रदीप कुमार मनीराम सहित अभिभावक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments: