Nov 26, 2022

मटेरा विधान सभा के बूथ संख्या-335 व 336 बौंडी फतेउल्लापुर का औचक निरीक्षण करते खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा

एक भी मतदाता छूटेगा,संकल्प हमारा टूटेगा


                  सभी लोगो का नाम मतदाता सूची में जोड़े बी एल ओ

            सं०सूत्र-रामगांव(बहराइच)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में बृहद अभियान चलाया जा रहा है,जिसमे 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी लोगो को मतदाता बनाया जा रहा है,सभी बूथों पर आज बी एल ओ के द्वारा कैम्प लगाकर मतदाताओं के नाम बढ़ाने,घटाने,संसोधन करने व विलोपन करने हेतु अपने अपने बूथों पर बैठकर आवेदन पत्रों को जमा कराया गया है तदोपरांत जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।जिसके क्रम में आज दिन शनिवार को निर्वाचन संबंधी जमीनी हकीकत को परखने के लिए विधान सभा मटेरा के बूथ बौंडी फतेउल्लापुर, मिर्जापुर, रंजीतपुर सहित कइयों बूथों का निरीक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के द्वारा औचक निरीक्षण कर जाना गया।इस अवसर पर पदाभिहित अधिकारी सूफिया बेगम,सुरेश कुमार यादव,बूथ लेविल ऑफिसर राधेश्याम वर्मा,प्रतिभा सिंह,हरेन्द्र सिंह,सहित अन्य उपस्थित रहें।

No comments: