गोण्डा - जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, पशुपालन विभाग, लोक निर्माण विभाग, डूडा विभाग, नगर पंचायत मनकापुर, नगर पालिका नवाबगंज, नगरपालिका करनैलगंज, व नगर पालिका गोंडा सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से ठंड से बचाव हेतु रैनबसेरा आदि के संबंध में सभी व्यवस्थाएं पहले से ही तैयार करने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि ठंड से बचाव हेतु रैन बसेरा व अन्य सभी संबंधित व्यवस्थाएं तत्काल पूर्ण कर ली जाएं। तथा शहर के सभी चिन्हित स्थानों पर अलाव, व रैन बसेरा व अन्य व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल, तहसीलदार मनकापुर पैगाम हैदर, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर, परियोजना अधिकारी डूडा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment