गोण्डा - मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा के क्रम में एवं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में शासन की शिक्षा नीतियों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पूरे देवीपाटन मण्डल में जोरदार प्रयास जारी हैं। "शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन" के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप, मंडल के चारों जनपदों (श्रावस्ती, गोण्डा, बलरामपुर और बहराइच) में लगभग ₹30 करोड़ प्रति विद्यालय की लागत से अत्याधुनिक मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।
राज्य स्तर पर विधानसभा क्षेत्र स्तर पर ₹4,500 करोड़ के कुल निवेश से 150 ऐसे मॉडल विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के 1,500 से 2,000 विद्यार्थियों को एक ही परिसर में विश्वस्तरीय स्मार्ट क्लासरूम, उच्च माध्यमिक स्तर की आधुनिक साइंस व आईसीटी लैब्स, विशाल ऑडिटोरियम, पेशेवर खेल सुविधाएं, आवासीय हॉस्टल, परिवहन तथा 1,400+ छात्रों की क्षमता वाला डाइनिंग हॉल उपलब्ध कराना है।
जनपदवार निर्माण एवं वर्तमान स्थिति (फेज-01)
बहराइच: विकासखण्ड तेजवापुर में विद्यालय का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है।
बलरामपुर: विकासखण्ड बलरामपुर में प्रथम चरण के विद्यालय में छत निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
श्रावस्ती: विकासखण्ड हरिहरपुररानी में विद्यालय भवन की छत निर्माण का कार्य प्रगति पर है
गोंडा: विकासखण्ड झंझरी में भूमि पूजन संपन्न होने के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।
> "मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बनने से प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के बच्चों को एक ही स्थान पर सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे बच्चों के ड्रॉपआउट में कमी आएगी और रिटेंशन दर में उल्लेखनीय सुधार होगा। विद्यालय सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।“
No comments:
Post a Comment