इधर, धान की कटाई के बाद गेहूं की बुआई शुरू होने वाली है। जिससे किसान डीएपी खाद को लेकर खरीद कर एडवांस में रख रहे हैं। साधन सहकारी समितियों पर किसान खाद को खरीद रहे हैं। शुक्रवार को साधन सहकारी समिति रुधौली पर आए डीएपी खाद को लेकर भारी भीड़ रही।
खाद को लेकर समिति पर भारी भीड़ रही
वहीं, आज शनिवार को साधन सहकारी समिति ज्योधीजोत में खाद वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ लगी रही। जिससे सचिव को कुछ देर के लिए खाद की बिक्री बंद करनी पड़ी। कई किसानों ने बताया कि खाद न मिलने के कारण वह खाली हाथ वापस लौट पड़े। वहीं प्राइवेट दुकानों पर अधिक रेट पर डीएपी खाद बिकने से किसान सरकारी दुकानों की तरफ रुख कर रहे हैं। लेकिन अभी सरकारी दुकानों पर पूरी तरह से खाद की उपलब्धता ना होने के कारण किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। खेतों में धान की फसल खड़ी है। लेकिन किसान खाद की परेशानी को देखते हुए डीएपी खाद खरीद रहे हैं।
केंद्र पर 260 बोरी की उपलब्धता थी
किसान रामनाथ यादव ने बताया कि साधन सहकारी समिति जोधीजोत पर आए दिन खाद को लेकर समस्याएं खड़ी होती हैं। किसान परेशान होते हैं। साधन सहकारी समिति जोधीजोत के सचिव राम सुमेर चौधरी ने बताया कि 260 बोरी खाद आया था। जिससे किसानों की भारी भीड़ लगने के कारण खाद वितरण करने में समस्याएं पैदा हुईं। किसानों को समस्या नहीं होने दिया जाएगा।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment