Breaking





Oct 13, 2022

पूर्व मंत्री,एमएलसी व सांसद के डयोढी पर बाढ़ ने दी दस्तक,ट्रैक्टर से घर पहुंचे सांसद महोदय

गोण्डा - कई वर्षो बाद गोंडा में बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया कि अपनी निजी वाहन छोड़कर ट्रैक्टर पर सवार होकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने घर पहुंचे तो पूर्व मंत्री रमा पति शास्त्री बाढ़ की वजह से घर नहीं पहुंच पाए उन्हे नवाबगंज स्थित आवास पर बसेरा डालना पड़ा। यह मामला गुरुवार का है जब कैरसगंज सांसद बृजभूषण शरण अपना निजी वाहन छोड़ ट्रैक्टर पर बैठकर अपने पैतृक घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन उनके घर जाने वाले रास्ते पर बाढ़ का काफी पानी बह रहा है और उनका पूरा गांव बाढ़ से घिर चुका है। इतना ही नही विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह का गांव भी पूरी तरह से बाढ़ से घिर चुका है घरों में बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। बताया जा रहा है कि नवाबगंज क्षेत्र में बहुत वर्षो बाद इस बार बाढ़ का यह मंजर देखने को मिल रहा है जब दिग्गजों की डयोढी पर बाढ़ ने दस्तक दी है। फिलहाल एनडीआरएफ व पीएससी  की टीम बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी हुई है । गुरुवार को डीएम के साथ कुछ समाजसेवियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। स्थानीय प्रशासन भी लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगा हुआ है।

No comments: