Oct 1, 2022

हिन्दू देवी-देवता पर की थी अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

बस्ती । सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि भीम रतन निवासी अहरा थाना मुंडेरवा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था।    

    सोशल मीडिया की इस टिप्पणी को संज्ञान में लेते हुए मुण्डेरवा पुलिस ने धारा 505 आईपीसी व आईटी एक्त के तहत मामला दर्ज किया। निरीक्षक विजय कुमार व कांस्टेबल मुकेश साहनी ने आरोपी भीम रतन गौतम को पकड़ कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।   

            रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: