Breaking





Oct 3, 2022

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन में वोटर बनने के लिए सीघ्र करें आवेदन

गोण्डा - अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन दिनांक 01 अक्टूबर, 2022 द्वारा विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी करने हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31(3) के अन्तर्गत नोटिस जारी कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि दिनांक 01 नवम्बर, 2022 के आधार पर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम के तहत नोटिस जारी कर दी गयी है। निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकृत होने के पात्र प्रत्येक व्यक्ति नामावली में अपना नाम शामिल करवाने के लिए वह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण फार्म-18 में आवेदन कर 07 नवम्बर, 2022 तक भेज दें या जमा करवा दें। आवेदन जनपद के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/नामनिर्दिष्ट अधिकारियों को भी भेजे जा सकते है। उन्होंने बताया कि            निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31 (3) के अन्तर्गत सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2022 शनिवार को,निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31 (4) के अन्तर्गत सर्वजनिक सूचना का प्रथम पुर्न प्रकाशन 15 अक्टूबर 2022 शनिवार को,निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 नियम 31(4)के अंतर्गत सर्वजनिक सूचना का द्वितीय पुर्न प्रकाशन 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार एमएमको,फार्म-18 एवं 19 पर दावा प्राप्त करने की अंतिम दिनांक 7 नवंबर 2022 सोमवार,
 आलेख्य मतदाता सूची की हस्तलिपि तैयार करने और उसके मुद्रण की तिथि 19 नवंबर,2022 (शनिवार),निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन का दिनांक 23 नवंबर ,2022 बुधवार,दावे /आपत्तिया प्राप्त करने का दिनांक 23 नवंबर 2022 से 9 दिसंबर 2022 तक,दावे /आपत्तियां निस्तारण एवं पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण का दिनांक 25.12.2022 रविवार,मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन
30 दिसंबर2022 (शुक्रवार)को होगा।

No comments: