Breaking






Oct 14, 2022

रुधौली में शिक्षक संघ ने शोकसभा का आयोजन किया:दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को दी श्रद्वाजंलि, बताया- शोषित, वंचित, किसान, शिक्षकों का हितैषी।

बस्ती। जिले के रुधौली ब्लाक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शोक सभा आयोजित की। शिक्षकों ने पूर्व रक्षामंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के निधन पर दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।    

           प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शिवरतन ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नेताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि वह शिक्षकों के हितैषी थे। उन्होंने सदैव दलितों, पिछड़ों के लिए आवाज उठाई। शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री राम भवन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव को गांव-गरीब किसान नौजवान का नेता बताया।

श्रद्धाजंलि सभा में यह लोग मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में बासुदेव यादव, मूलचंद, प्रदीप कुमार,कन्हैया यादव, रामस्वरूप, राजेश यादव, श्रीराम,जयप्रकाश, महेंद्र कनौजिया,बृजेश,ज्ञानचंद, तुलसीराम, जय प्रकाश, सत्य प्रकाश मौर्य,वेदप्रकाश ,अवधेश कुमार ,दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।   


           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: