Breaking






Oct 18, 2022

तहसीलों द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरण किया गया खाद्यान्न किट

 

बहराइच । अतिवृष्टि के कारण जनपद में आयी बाढ़ के दृष्टिगत तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जोगनियां व खडैचा के बाढ़ प्रभावित 520 लोगों को गोपिया बैराज गेस्ट हाउस पर सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोड़ द्वारा खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। खाद्यान्न वितरण के अवसर पर सांसद श्री गोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। बाढ़ के कारण फसलों की हुई क्षति के आकलन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शीघ्र ही किसानों को फसल क्षति के प्रतिपूर्ति का भुगतान कर दिया जायेगा। 

तहसील कैसरगंज के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम नौगोईयां, सोहरास व मतरेपुर आंशिक के 500 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को तहसील मुख्यालय कैसरगंज में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा राशन किट का वितरण किया गया। इसी प्रकार तहसील महसी के बाढ़ राहत केन्द्र गंगापुरवा में बाढ़ प्रभावित गंगापुरवा, रेवतीपुरवा, रमवापुर खुर्द व बाहरपुर के बाढ़ प्रभावित 750 व्यक्तियों को विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा राशन किट का वितरण किया गया। इसके अलावा तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम बल्दूपुरवा, गुजरातीपुरवा व बितनियां के बाढ़ प्रभावित 800 लोगों को तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति नानपारा में खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। खाद्यान्न वितरण के दौरान उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, महसी रामदास, नानपारा अजित परेस, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, तहसीलदार मिहीपुरवा डॉ सुनील कुमार, महसी विपुल सिंह, नानपारा पियूष श्रीवास्तव, कैसरगंज अमरचन्द्र वर्मा सहित नायब तहसील, राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी, क्षेत्रीय संभ्रान्त एवं गणमान्य जन मौजूद रहे। 

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

No comments: