Breaking





Oct 13, 2022

सुहागिनों को चंद्र दर्शन के लिए ज्यादा समय तक नहीं करना होगा इंतजार

करनैलगंज/ गोंडा- करवा चौथ पर महिलाएं व्रत के साथ-साथ जमकर खरीददारी कर रही हैं। कोई हाथों में मेहंदी रचवाने में जुटा है तो कोई चेहरे की सुंदरता के लिए सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी में व्यस्त है।  वही कपड़े  व सराफा की दुकानो पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ने वाले इस व्रत को स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। दिन भर बिना अन्न जल ग्रहण किये शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। जन चर्चा भी तो यह भी है कि इस बार शुक्र अस्त होने के चलते कुछ नव विवाहित महिलाएं व्रत नहीं करेंगी। इस मामले में ज्योतिष आचार्यों के अलग-अलग मत हैं पर ऐसा नही हुआ सभी सुहागिन महिलाएं व्रत हैं। महंगाई के इस दौर में भी लोगों ने बाजारों में जाकर जमकर खरीदारी की।बुधवार की देररात्रि ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के बाजार गुलजार रहे। वहीं महावीर पंचांग के मुताबिक गुरुवार को भारतीय समय अनुसार सायं 7:53 पर चंद्र दर्शन का समय बताया गया है। मान्यतानुसार करक चतुर्थी (करवा चौथ) के दिन भगवान शिव पार्वती तथा कार्तिकेय की पूजा का भी विशेष महत्व है।

No comments: