गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/लूटेरों/नकबजनों/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर 02 शातिर चोरों-01. घनश्याम, 02. फूलचन्द को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 अदद पायल सफेद धातु, 02 अदद बिछुआ सफेद धातु व 900 रू नगद बरामद किया गया। बरामद सामान के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह दिनांक 13.10.2022 को अयाह चौराहा स्थित वादिनी जानकी देवी पत्नी गोविन्द कुमार के घर में चोरी की थी व दिनांक 27.10.2022 ग्राम कोल्हुआ स्थित वादिनी शकुन्तला देवी पत्नी सियाराम के घर में चोरी की अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. घनश्याम पुत्र जयनाथ नि0 लमुइया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. फूलचन्द पुत्र रामहेतु नि0 कोल्हुआ थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-413/22 धारा 380,411 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-430/22 धारा 380,411 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
बरामदगीः-
01. 02 अदद पायल सफेद धातु।
02. 02 अदद बिछुआ सफेद धातु।
03. 900 रू0 नगद।
गिरफ्तार कर्ता टीमः-
01. उ0नि0 राकेश कुमार मय टीम।
No comments:
Post a Comment