Aug 4, 2022

खंभे पर फाल्ट दुरूस्त कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत

शहर कोतवाली के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट के सिविल लाइन फीडर पर केडीसी के पास फाल्ट दुरुस्त कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।अमहट उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन रामजी (40) निवासी भिउरा वाल्टरगंज गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे फाल्ट दुरूस्त करने केडीसी के सामने पहुंचे। उपकेंद्र से शटडाउन लिया और खंभे पर चढ़ गए। अभी वे फाल्ट दुरूस्त कर ही रहे थे कि उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे वे बिजली की चपेट में आ गए।

मौके पर मौजूद साथी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने रामजी को मृत्यु घोषित कर दिया। विभागीय अधिकारी मौके पर जाने से कतरा रहे हैं। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गौड़ ने हर संभव मदद का परिजनों को आश्वासन दिया है।

रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।

No comments: