Aug 4, 2022

विक्रमजोत में ग्राहक सेवा केन्द्र से नगदी चोरी

जिले के छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में अवधेश सिंह मार्केट में स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया। ताला खोलने दुकानदार पहुंचे तो शटर का ताला न लगा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पाकर डायल 112 की पीआरवी व चौकी प्रभारी विक्रमजोत योगेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है

इसी थाने के धिरौली पांडेय गांव निवासी अमित सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक की फ्रेंचाइजी ले रखी है। अमित ग्राहक सेवा केंद्र के नाम से मिनी बैंक का संचालन विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह मार्केट में करते हैं। अमित के अनुसार चोरों ने शटर का ताला खोलकर गल्ले में रखा 12 कैश और 650 रुपए के फटे नोट चोरी कर लिया। दुकान में अलमारी का दरवाजा टूटा एवं सारा सामान बिखरा हुआ था।

संचालक अमित ने आरोप लगाया कि चोरी की सूचना देने गए तो चौकी पर पहले कोई नहीं मिला। बाद में जांच पड़ताल करने पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उनके साथ अशिष्ट व्यवहार किया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है। अमित ग्राहक सेवा केंद्र में संचालक के अलावा तीन और सहयोगी भी काम करते हैं। शटर का ताला बिना तोड़े मास्टर चाबी से खोला गया है। इस संबंध में सहयोगियों से भी पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच चल रही है।

रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।

No comments: