Aug 4, 2022

दहेज हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत चार लोग भेजे गए जेल

गोण्डा - बीते 30 जुलाई 2022 को थाना खोड़ारे क्षेत्र के रहने वाले मुकीम अहमद पुत्र मोबीन अहमद नि0 सेहरी हरदो ने थाना खोड़ारे में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी तथा गुमशुदा महिला की माता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आकर लिखित तहरीर दी गयी की उनकी लड़की को ससुराल वालों ने मारकर शव को कही छुपा दिया है। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा उक्त प्रकरण की गहनता से जांच करने के निर्देश प्र0नि0 खोड़ारे को दिए थे। जांच के अनुक्रम में गुमशुदा महिला का शव दिनांक 03.08.2022 को मदरसे में बने शौचालय टैंक से प्राप्त हुआ था। जिसमें थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 04 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. मुकीम अहमद पुत्र मोबीन अहमद नि0 सेहरी हरदो थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
02. मोबीन अहमद पुत्र स्व0 नईम नि0 सेहरी हरदो थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
03. जैकुन निशा पत्नी मुबीन अहमद नि0 सेहरी हरदो थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
04. अकलीमुन निशा पत्नी फैय्याज नि0 कोल्हई थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-121/22, धारा 498ए,304बी,302,201 व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।


.

No comments: