Aug 4, 2022

कम्पोजिट विद्यालय में नशामुक्ति कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं किया गया जागरूक

कम्पोजिट विद्यालय में नशामुक्ति कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं किया गया जागरूक

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत पूरे ठकुराईन के कम्पोजिट विद्यालय में सावित्री शिक्षण सेवा संस्थान के तत्वधाधान में बच्चों को नशामुक्ति को लेकर जागरूक किया गया।उक्त कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने अपने वक्तव्य के दौरान नशा से छुटकारा पाने तथा उपस्थित बच्चों को नशा से होने वाले नुकसान को लेकर जानकारी दी गयी।उक्त जानकारी देते हुए संस्था प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं से नशा मुक्ति एवं नशा से होने वाली क्षति को लेकर निबंधात्मक प्रतियोगिता करवाई गई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह, सहायक अध्यापक संजीव कुमार व पूनम सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

No comments: