Aug 19, 2022

जीवीएम में दही हांडी व नृत्य संग मनी जन्माष्टमी

जीवीएम कान्वेन्ट स्कूल में गुरुवार को दही हांडी व नृत्य संग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। स्कूली बच्चे राधा-कृष्ण, वासुदेव, देवकी आदि की वेषभूषा मे सजधज कर विद्यालय आए। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूल परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह एवं प्रबंधक संतोष सिह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और भगवान श्री कृष्ण के जीवन के बारे मे प्रेरणादायक बातें बताई। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने गाय के बछड़े के साथ खूब आन्नद लिया।      
दही हांडी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले बच्चों में यर्थाथ, दिव्यांश समृद्ध, अभिराज, प्रिशा, आश्वी, आयत, अक्षत, फातिमा सलीम, पीहू, शिफा, आशुतोष आदि शामिल रहे। राधा के वेषभूषा में मान्या, वनिका, नित्या, मरियम, प्रिशा शगुन आदि रहे। श्रीकृष्ण के वेषभूषा में शौर्य, वेद, शिवेंद्र , आशुतोष, हार्दिक, अभिराज व्याख्या और अर्थव मुख्य रहे। इस अवसर पर बब्बी प्रकाश, रूबीना, पूजा, ममता, पूर्णिमा, प्रियंका, मंजू, अनीता सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।



हर्रैया। हर्रैया के गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। बच्चे राधा-कृष्ण के परिधान में तैयार होकर सजीव मंचन किया। श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। माखन चोरी करते हुए श्री कृष्ण की बाल रूप का सजीव मंचन किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व पर प्रकाश डाला। सौम्या सिंह, अंजू श्रीवास्तव, अंकिता सिंह, अनीता सिंह, सपना सिंह, पूनम सिंह, वीनू पाण्डेय, आकृति कसौधन, एकता गुप्ता, संध्या त्रिपाठी, वंदना वश्विकर्मा, अंजली सिंह मौजूद रहे। रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: