बस्ती - बिहार कैडर के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीचंद्र पाठक के पुत्र आरुष पाठक का चयन राजस्थान न्यायिक सेवा में हुआ। आरुष के बहन व बहनोई भी न्यायाधीश हैं। सोनहा थाना क्षेत्र के उखड़ा भानपुर निवासी सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री पाठक की बड़ी बेटी पूनम पाठक व दामाद नितिन पांडेय मथुरा में अपर जिला जज हैं। छोटी बेटी बबिता पाठक सिविल जज सीनियर डिवीजन सम्भल व उसके पति मयंक त्रिपाठी सिविल जज सीनियर डिवीजन चंदौसी हैं। सबसे छोटे आरुष को राजस्थान न्यायिक सेवा में 40वां स्थान मिला है।
उनके चयन पर रमाशंकर पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, राम बिलाश शर्मा, विजय त्रिपाठी, शरद चतुर्वेदी, मारुत शुक्ला, एसएन दुबे, अरविन्द चौधरी, राकेश पांडेय, ध्रुव चन्द्र चौधरी, संजीव भट्टाचार्य आदि अधिवक्ताओ ने खुशी जाहिर की है।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment