Aug 31, 2022

शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा चालान

शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा चालान

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत अलग अलग गांव निवासी चार व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सत्येंद्र वर्मा ने उमेश चन्द्र उर्फ गुड्डे पुत्र मुन्नीलाल निवासी शाहपुर एवं परेटा डीहा निवासी रँगबिहारी शुक्ला,विकास शुक्ला तथा विशाल शुक्ला पुत्रगण शत्रोहन शुक्ला को उपनिरीक्षक चन्द्रसेन वर्मा के द्वारा  विभिन्न मामले में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उक्त लोंगो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए। माननीय न्यायालय चालान भेज दिया गया।

No comments: