Aug 2, 2022

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ भव्य आयोजन

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ भव्य आयोजन

आर के मिश्रा
कर्नलगंज गोंडा।। कर्नेलगंज स्थित गुरुद्वारे में इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कैसरबाग लखनऊ के तत्वधाधान में एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।उक्त लगाये गये शिविर के माध्यम से डॉ.प्रशांत सिंह ने पंजीकृत 30 नेत्ररोगियों के नेत्र का परीक्षण कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 10 रोगियों का चयन किया। चयनित किये गए नेत्ररोगियों को ऑपरेशन के लिए चिकित्सक टीम द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन कराये जाने हेतु लखनऊ ले जाया गया। शिविर इंचार्ज राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि अब प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को इसी तरह शिविर का आयोजन होता रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 13 सितम्बर को पुनः गुरुद्वारे में शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान बाल गोपाल वैश्य, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, सरदार भूपेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त नेत्र परीक्षण शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भरसक प्रयास किया गया।

No comments: