Aug 19, 2022

अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त रिंकू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1600 टेबलेट अल्प्राजोलम बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. रिंकू सिंह पुत्र रामदुलारे सिंह नि0 अमृता पुरवा मौजा दुफेडिया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-355/22, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।


बरामदगी-

01. 160 टेबलेट अल्प्राजोलम।


गिरफ्तार कर्ता-

उ0नि0 मनीराम यादव मय टीम।

No comments: