Jul 26, 2022

पीड़ित पिता ने दर्ज कराया नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर लड़की भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी सोलह वर्षीय पुत्री को विगत 17 मई 2022 को एक युवक बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। काफी खोजबीन के पश्चात कहीं पर भी कोई पता नही चल सका। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता के तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments: