Jul 24, 2022

केसरियामय हुआ बस्ती-अयोध्या फोरलेन

बस्ती से अयोध्या तक फोरलेन केसरियामय हो गया है। शनिवार रात से हजारों की संख्या में निकले कांवड़ियों का रेला बस्ती से अयोध्या से और अयोध्या से बस्ती की तरफ बढ़ते ही जा रहा है।

गेरुआ रंग का वस्त्र पहने शिवभक्तों की श्रद्धा देखते ही बन रही है। बच्चों को कंधे पर उठाए और बुजुर्गों को सहार देते हुए भोले का जयकारा लगाते हुए कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर कदम से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। प्रमुख चौराहों पर एक-दूसरे से तेज आवाज और डांस करने की होड़ मची हुई है। पुलिस अधिकारी और जवान मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
रूधौली बस्ती से अजय पांडेय कि रिपोर्ट

No comments: