गोण्डा-पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त मन्नू वहेलिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मन्नू वहेलिया पुत्र शमशेर वहेलिया निवासी ग्राम डेलई पुरवा वसन्त पुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-97/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद नाजायज चाकू।
गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 सत्येन्द्र वर्मा मय टीम।
No comments:
Post a Comment