गोण्डा-पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना तरबगंज पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त पारसनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक 22.04.2022 को वादिनी श्रीमती शांति पत्नी भानू नि0 बनघुसरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पारसनाथ पुत्र सुकई उर्फ लल्लन नि0 बैरागी पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-133/22, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 अशोक सिंह मय टीम।
No comments:
Post a Comment