गोण्डा - प्रदेश में गैंगेस्टर/एच0एस0/गुण्डा के विरूद्ध 100 दिवसीय चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना मनकापुर पुलिस को गैंगेस्टर ऐक्ट के 01 वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 31.05.2022 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गैंगेस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्त सुशील सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0-178/22, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना मनकापुर में वांछित चल रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. सुशील सिंह पुत्र सुरेंन्द्र बहादुर सिंह नि0 ग्राम हनुमानपुरवा गुडसड़ी थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-178/22, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 बीरबल मय टीम।
No comments:
Post a Comment