एटा - रिश्ते में फूफा लगने वाले एक व्यक्ति ने साले के पांच वर्षीय अबोध बच्चे का अपहरण कर उसकी निर्दयता पूर्वक हत्त्या कर डाली।मामला जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र का है मामले में गाजीपुर पुलिस की निशानदेही पर एटा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये दिल्ली के जयसिंहपुर कालोनी से अपहरण कर एटा लाये गये पांच बर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद कर लिया । एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व दिल्ली के गाजीपुर से एटा आई हुई पीसीआर द्वारा पिलुआ थाना पुलिस को सूचना दी गई कि रिश्ते के फूफा सुनील कुमार पुत्र बंगाली सिंह निवासी हरिजन बस्ती कुंडली दिल्ली ने अमित पुत्र राजन उम्र पांच बर्ष निवासी राजवीर कालोनी दिल्ली की अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी है । और शव पिलुआ थानांतर्गत जयसिंह पुर के पास खाली पड़ी जमीन में दफना दिया है। आरोपी सुनील की निशानदेही पर पिलुआ थाना पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए जमीन को खुदवाकर शव को बरामद कर लिया है। आरोपी फूफा ने मासूम बच्चे के हाथ पैर बांधकर उसका गला दबाकर निर्मम हत्या की घटना को अंजाम दिया था और शव को दफना दिया था। गाजीपुर पुलिस ने शक के आधार पर रिश्ते के फूफा सुनील को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान सुनील ने मासूम की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया था। आरोपी फूफा की निशानदेही पर मासूम बच्चे का शव बरामद कर लिया गया । पुलिस ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजवाया दिया है। मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
Jan 18, 2022
निर्दयता की पराकाष्ठा,हाथ पैर बांध कर पांच वर्षीय मासूम की हत्त्या
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment