Jan 12, 2022

एक और विधायक ने छोड़ा भाजपा,वायरल पत्र का विधायक ने किया खण्डन

लखनऊ - मंत्रियो के साथ ही साथ अब भारतीय जनता पार्टी में विधायकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा में पांच साल मलाई काटने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य व दारा सिंह चौहान जैसे नेताओं ने भाजपा पर अनेकों आरोप लगाते हुए मन्त्री मण्डल से त्याग पत्र देकर चुनाव के वक्त अपना राजनीतिक रूप बदल लिया तो वहीं  392 भदोही से विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने भी आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को त्याग पत्र भेजकर पार्टी को बाय बोल दिया है। भदोही विधायक रवींद्र त्रिपाठी द्वारा  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखा गया पत्र बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल विधायक रविंद्रर त्रिपाठी सोशल मीडिया पर वायरल त्यागपत्रर वाले पत्र का खंडन करते हुए कहा है कि मेरे लेटर पैड का गलत इस्तेमाल कर साजिशन मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई है ऐसे लोगोंं के खिलाफ उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांंग की है।

No comments: