Sep 28, 2021

जनिये आज का अपना राशिफल,किसको किन चीजों से रहना होगा सावधान-ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री

गोण्डा  -   मेष- आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। कार्य के क्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं, जिससे परेशान होकर आपके कुछ साथी कर्मचारियों का मूड भी खराब हो सकता है,तो अपने क्रोध पर काबू रखें।

वृष
 आज परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतायेगे। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके कारण दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने के भी संकेत है और आज रात्रि में आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,
 
मिथुन
 आज आपको महान पुरुष के दर्शन हो सकते हैं, जिससे आपका मनोबल और बढ़ जाएगा। आपको शाम के समय से लेकर रात्रि पर्यंत तक वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।
बिजनेस में प्रोग्रेस होगी, जिससे आप काफी खुश होंगे।
 
कर्क
 आज शाम के समय से लेकर देर रात तक आपको देवों के दर्शन करने से लाभ होगा। आपकी राशि में आज बृहस्पति का सप्तम होकर परिभ्रमण करना बड़ी मात्रा में आपको धन की प्राप्ति कराएगा, जिससे आपके कोष की स्थिति सुदृढ़ हो जाएगी।

 
सिंह
आज जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, आज उनको आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति अपने दायित्व को पूरा कर पाएंगे और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अपने रुके हुए कार्यों को संपन्न करेंगे। शाम का समय परिजनों के दर्शन व हास - परिहास में व्यतीत होगा।

 
कन्या
आज घर गृहस्ती में चल रही समस्या सुलझ जाएंगी जिनसे आपको राहत मिलेगी। सूर्यास्त के समय आपको अचानक से लाभ होने के योग बन रहे है। आपको कर्म उद्योग में तत्परता से लाभ मिलेगा। आज के दिन यदि कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न होती है, 


 
तुला
आज जीवनसाथी का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होती हुई दिख रही है। छात्रों के लिए आज शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आपके लिए आज नए स्त्रोत बनेंगे, जो आपको विशेष सम्मान दिलाएगी।

 
वृश्चिक
 आपके रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे और आपको अपने प्रियजनों से भेंट होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज यदि आप अपनी वाणी पर संयम ना रख पाए, तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रात में सैर सपाटे और मौज मस्ती का अवसर भी प्राप्त होगा।

 
धनु
 आज किसी कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण आपका तनाव पड़ सकता है, इसलिए कोई भी लेनदेन करने में सावधानी बरतें। आपका धन फंस सकता है। दिन में आज राज्य कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। हालांकि इसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। 

मकर
आज व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल लाभ होने से मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी। व्यवस्था परिवर्तन की योजना आज बन रही है। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा।

कुंभ
 आज अक्समिक शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको भागदौड़ में अधिक धन खर्च की स्थिति आ सकती है। यदि आप आज कोई संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार ले। 

 
मीन
आज आपका दिमाग भी शांति महसूस करेगा। माता-पिता की सलाह और उनका आशीर्वाद आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। वैवाहिक जातकों के लिए आज का दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। आज के दिन आप आस पासकी यात्रा भी कर सकते हैं।  



ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

No comments: